कानपुर-यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक यात्री को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री का पैर लड़खड़ा गया, जिसे वहां तैनात आरपीएफ के जवान ने समय रहते बचा लिया जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर एक यात्री चलती हुई ट्रेन से उतरने की लापरवाही कर बैठा रफ्तार पकड़ती ट्रेन से उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप (पायदान) की तरफ जाने लगा तभी वहां ड्यूटी पर मुस्तैद आरपीएफ के उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) अनिल कुमार गौतम की नजर उस पर पड़ी उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह न करते हुए फुर्ती दिखाई और यात्री को ट्रेन के नीचे आने से पहले ही खींच लिया अनिल कुमार की इस त्वरित सूझबूझ से एक बड़ी और दर्दनाक दुर्घटना होने से टल गई यह कोई पहला मौका नहीं है जब कानपुर में आरपीएफ ने किसी यात्री की जान बचाई हो इससे पहले भी सतर्क आरपीएफ जवानों ने कई बार यात्रियों को अपनी जान पर खेलकर जीवनदान दिया है,आरपीएफ की इस उत्कृष्ट और सजग कार्यशैली को देखकर एक बार फिर साबित हो गया है कि बल के जवान यात्रियों की सुरक्षा और सेवा के प्रति सदैव गंभीर और समर्पित रहते हैं इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी आरपीएफ और सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार गौतम की जमकर सराहना की आरपीएफ प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं, क्योंकि एक पल की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।
आरपीएफ की मुस्तैदी से बची जान, चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री को सब-इंस्पेक्टर ने खींचकर सुरक्षित निकाला।