कानपुर सेंट्रल पर बनेगा 2500 क्षमता का हाईटेक होल्डिंग एरिया

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन कैंट (झाड़ी बाबा पड़ाव) छोर पर एक आधुनिक हाईटेक होल्डिंग एरिया बनाने जा रहा है। इस परिसर में एक साथ करीब 2500 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जिससे प्लेटफॉर्म और मुख्य स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव कम होगा।
उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने हाल ही में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर ले-आउट को मंजूरी दे दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य जुलाई माह से शुरू होने की संभावना है।
उप मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल ने बताया कि कानपुर सेंट्रल पर सामान्य दिनों के साथ त्योहारों के दौरान भी यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहता है। नया होल्डिंग एरिया बनने के बाद यात्री ट्रेन आने तक आराम से यहां प्रतीक्षा कर सकेंगे, जिससे प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ कम होगी।
परियोजना के तहत वर्तमान पार्किंग, हाईमास्ट लाइट, स्टोर और विद्युत सब-स्टेशन को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां, जनरल टिकट काउंटर, आधुनिक शौचालय और ट्रेनों की जानकारी देने वाली बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह सुविधा शुरू होने के बाद स्टेशन के घंटाघर छोर पर भी यात्रियों और वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद