कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की संगठनात्मक बैठक सोमवार को नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। अभियान के तहत जिले के सभी बूथों और मंडलों में श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अभियान के लिए सत्यम गुप्ता को संयोजक तथा पारस मदान, किरन तिवारी और शालिनी कटियार को सहसंयोजक बनाया गया है। बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा का मुखर्जी स्मरण अभियान 23 जून से