पैंटो से टकराया मोर, ट्रेन रुकी

शिवराजपुर स्टेशन के पास ओएचई लाइन ठप होने से 45 मिनट बाधित रहा रेल संचालन

कानपुर। शिवराजपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक अनोखी घटना के चलते लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन करीब 45 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। जानकारी के अनुसार ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ ही रही थी कि अचानक एक मोर इंजन के ऊपर लगे पैंटोग्राफ (पैंटो) से टकरा गया। टक्कर के बाद मोर हाईटेंशन ओएचई लाइन में फंस गया, जिससे बिजली सप्लाई तत्काल बंद हो गई और ट्रेन बीच ट्रैक पर रुक गई।
घटना के बाद लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम और ओएचई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पैंटोग्राफ में फंसे मोर को हटाया गया। हालांकि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई।
इसके बाद रेलवे इंजीनियरों ने इंजन और ओएचई लाइन की तकनीकी जांच की। विद्युत आपूर्ति बहाल होने और इंजन के सुरक्षित पाए जाने के बाद ट्रेन को करीब 45 मिनट बाद दोबारा रवाना किया गया। इस दौरान उमस और गर्मी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद