जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पहले दौरे पर पहुंचे अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित देवगन

कानपुर-गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने किसी भी मेडिकल कॉलेज के पहले आधिकारिक दौरे के लिए जीएसवीएम का चयन किया महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति का संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा अत्यंत भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए माननीय कुलपति का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय का अपने पहले दौरे के लिए इस ऐतिहासिक संस्थान को चुनना पूरे जीएसवीएम परिवार के लिए बड़े गौरव का विषय है इस ऐतिहासिक अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथियों में वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋचा गिरी, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के डीन (एफिलिएशन एंड इंस्पेक्शन) डॉ. संदीप कौशिक, पीएमएसएसवाई के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह, सीएमएस डॉ. विकास कटियार एवं प्रॉक्टर डॉ. यशवंत राव सहित कई अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य गरिमामयी उपस्थिति में रहे अपने प्रेरणादाई संबोधन में माननीय कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान (रिसर्च), नवाचार (इन्नोवेशन) और अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही कुलपति ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च मानकों की स्थापना करने और उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या में संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की मुख्य समारोह के समापन के उपरांत कुलपति ने जीएसवीएम परिसर में चल रहे पीएमएसएसवाई प्रोजेक्ट और संबद्ध चिकित्सालय का सघन भ्रमण किया उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, आधुनिक उपकरणों और वार्डों का बारिकी से अवलोकन किया तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया अंत में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिवार ने कुलपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया संस्थान ने उनके मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति, शैक्षणिक उत्कृष्टता और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद