लक्ष्मीपुरवा में नाला धंसने से हड़कंप, विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया निरीक्षण

कानपुर।
आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को लक्ष्मीपुरवा-खलवा क्षेत्र में डॉट नाला धंसने से उत्पन्न गंभीर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। नाला धंसने से आसपास के कई मकान प्रभावित हो गए हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंचकर विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और नाला धंसने से उत्पन्न खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को राहत एवं मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर रामू कुशवाहा, रिंकू बाजपेई, आनंद साहू, शिनेष कुमार, धीरू पटेल, गुड्डू गुप्ता, अनवार, सोनू और पवन कनौजिया सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद