दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा बने श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी के अध्यक्ष

60 मतदाताओं ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना, गंगा पूजन और नगर भ्रमण कर जताई खुशी

बिठूर।

श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा को समाज के 60 मतदाताओं ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुज मिश्रा ने समर्थकों और समाज के लोगों के साथ गंगा पूजन किया तथा नगर भ्रमण कर सभी का आशीर्वाद लिया। उनके अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार 10 जून को श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रस्तावित था। अध्यक्ष पद के लिए दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा, अंकुश तिवारी उर्फ काशी तथा विष्णु द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। कमेटी द्वारा पूर्व में यह निर्णय लिया गया था कि 10 जून की सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बताया गया कि मंगलवार सुबह जब प्रत्याशी और सभी मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचे तो वहां कमेटी के पदाधिकारी मौजूद नहीं मिले। इसके बाद समाज के सभी 60 हकदार मतदाताओं ने आपसी सहमति से दीपक मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुज मिश्रा ने सभी मतदाताओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन कर समाज की खुशहाली और उन्नति की कामना की तथा समर्थकों के साथ नगर भ्रमण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद