जून के आखिरी सप्ताह में लगेगी मंडलीय पेंशन अदालत, 17 जून तक करें आवेदन

कानपुर नगर।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जून माह के अंतिम सप्ताह में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए पात्र आवेदकों को 17 जून तक आवेदन करना अनिवार्य होगा।
जानकारी के अनुसार, ऐसे सेवानिवृत्त राजकीय सेवक अथवा मृतक कर्मचारियों के आश्रित, जिनकी पेंशन या अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़ी समस्याएं लंबित हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना वाद पत्र तीन प्रतियों में डाक के माध्यम से अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, कलेक्ट्रेट कंपाउंड, कानपुर मंडल के पते पर भेज सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि केवल 17 जून तक प्राप्त होने वाले आवेदनों पर ही सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं जिन मामलों में न्यायालय अथवा शासन स्तर पर पहले से निर्णय हो चुका है, उन्हें इस अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल राजकीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों को ही सुनवाई के लिए पात्र माना जाएगा।
मंडलीय पेंशन अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की लंबित शिकायतों का त्वरित समाधान करना है। यह अदालत मंडल स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें पेंशन से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद