फतेहपुर।स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में नियमित टीकाकरण से छूटे और वंचित बच्चों को सुरक्षा चक्र में शामिल करने के लिए जीरो डोज’कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया । इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. यू.बी. सिंह द्वारा किया गया। गंभीर बीमारियों से सुरक्षा है जरूरी: सीएमओ कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ‘जीरो डोज’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों तक पहुंचना है जो किसी भी कारणवश स्वास्थ्य विभाग की पहुंच से दूर रह गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद का कोई भी बच्चा टीका सुरक्षा चक्र से बाहर न रहे। इसके लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश कुमारने बताया कि द्वितीय चरण में ऐसे बच्चों की पहचान, ट्रैकिंग और उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के समन्वित प्रयासों से जनपद के टीकाकरण कवरेज में बड़ा सुधार होगा। कार्यशाला में मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी व समन्वयक
इस महत्वपूर्ण बैठक और कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक लालचंद गौतम, महेंद्र उपाध्याय प्रोजेक्ट आफिसर एडरा इंडिया, सुनील कुमार चौधरी मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक प्रयागराज मंडल यूनीसेफ, अमिताभ शुक्ल गावी जीरो डोज कार्यक्रम फतेहपुर, सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकरी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।
फतेहपुर में ‘जीरो डोज’ कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ, हर बच्चे तक पहुंचेगा टीकाकरण