प्रजनन काल में मछलियों को संरक्षण, कानपुर की सभी नदियाँ तीन माह तक ‘नो फिशिंग जोन

कानपुर । मछलियों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने और मत्स्य संपदा के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने जनपद की सभी नदियों एवं बहती जलधाराओं में 1 जून से 31 अगस्त 2026 तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत इस अवधि में किसी भी नदी या बहती जलधारा में मछली पकड़ने और बाड़े (घेराबंदी) लगाने पर रोक रहेगी।
प्रशासन के अनुसार यह कदम मछलियों के प्रजनन एवं संवर्धन को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक जल संसाधनों की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश के अनुपालन के लिए मत्स्य विभाग को लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने मत्स्यजीवी सहकारी समितियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंध अवधि में नियमों का पालन करें और मत्स्य संरक्षण अभियान में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही जल संसाधनों और मत्स्य संपदा का प्रभावी संरक्षण संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद