विश्व पर्यावरण दिवस पर कानपुर में दिखी रचनात्मकता, कचरे से बने उपयोगी उत्पाद

कानपुर। गैर-लाभकारी संस्था “जस्ट फॉर एनवायरनमेंट” द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय पर मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर “कचरे से सर्वश्रेष्ठ घरेलू उत्पाद” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बेकार वस्तुओं को उपयोगी उत्पादों में बदलकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की पानी की बोतलों, आइसक्रीम जार, कोल्ड ड्रिंक की बोतलों सहित अन्य कचरे से प्लांटर्स, पेन स्टैंड और कई उपयोगी वस्तुएं तैयार की गईं। प्रतिभागियों की कलाकृतियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करते हुए संस्था के संरक्षक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने सदस्यों से विशेष रूप से प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से पौधों का वितरण भी किया गया।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में विभिन्न प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम चतुर्वेदी, ईशा सोमानी, काव्या, अनुष्का, श्रुति एवं अमन का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद