कानपुर में सजा बॉलीवुड ग्लैमर का मंच, राजू दादा ने दिए मेकअप के गुर

वन डे मेकअप सेमिनार, ब्राइडल कॉम्पिटिशन और टैलेंट शो में उभरी स्थानीय प्रतिभाएं

कानपुर। जूही बारादेवी चौराहा स्थित अर्जुन रतन बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को वन डे मेकअप सेमिनार, ब्राइडल कॉम्पिटिशन एवं टैलेंट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे (राजू दादा) रहे। राजू दादा ने प्रतिभागियों को फिल्म जगत के नवीनतम मेकअप ट्रेंड्स, तकनीकों और उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेकअप केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक कला है, जिसमें रचनात्मकता, धैर्य और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। उन्होंने “नेचुरल ब्यूटी” को उभारने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में ब्राइडल कॉम्पिटिशन के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में शामिल लोगों ने विशेषज्ञों से मेकअप से जुड़े व्यावहारिक टिप्स भी सीखे।
आयोजक शिखा सिंह (पूजा) ने कहा कि उद्देश्य कानपुर की उभरती मेकअप आर्टिस्ट्स को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे बॉलीवुड विशेषज्ञों से सीधे सीख सकें और अपनी प्रतिभा को नई पहचान दे सकें। कार्यक्रम में विभिन्न ब्यूटी, फैशन और सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद