आरपीएफ ने स्टेशन, पार्सल कार्यालय और वाहन स्टैंड की ली सुरक्षा जांच
कानपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल ने मंगलवार को स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षक कानपुर सेंट्रल की मौजूदगी में डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय, वाहन स्टैंड तथा चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।