मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर ₹4.30 लाख की ठगी, दंपत्ति पर केस दर्ज

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर युवक को बनाया शिकार, कोर्ट के आदेश पर चकेरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कानपुर। चकेरी क्षेत्र में मेट्रो रेल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹4.30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चकेरी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले कैफे संचालक दिलीप पांडेय ने बताया कि अमित शर्मा नामक व्यक्ति ने खुद को उत्तर प्रदेश सचिवालय का अधिकारी बताकर उनके भाई और उसके मित्र की कानपुर मेट्रो में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बदले उसने ₹4.30 लाख की मांग की। पीड़ित ने किस्तों में ₹1.29 लाख ऑनलाइन और ₹3 लाख नकद दे दिए।
आरोप है कि विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने कानपुर मेट्रो का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिया। लेकिन जब निर्धारित पते पर ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो वहां न कोई मेट्रो स्टेशन था और न ही कार्यालय। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद हो गया।
पीड़ित के अनुसार, रकम वापस मांगने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने अभद्रता करते हुए धमकियां दीं। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाना पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद