कानपुर बंगाली सोशल सोसाइटी ने राहगीरों को बांटा 850 पाउच मट्ठा

चिलचिलाती धूप और लू के बीच पनकी में राहगीरों एवं आम जनमानस की सेवा के लिए आगे आई संस्था

कानपुर-शहर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं ने आम जन-मानस को राहत पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं इसी कड़ी में शनिवार को ‘कानपुर बंगाली सोशल सोसाइटी’ द्वारा संत नगर चौराहा पर भीषण गर्मी व लू की थपेड़ों से बेहाल राहगीरों एवं आम जनमानस की सुविधा के लिए एक विशेष मट्ठा वितरण शिविर का आयोजन किया गया शनिवार दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ यह पुनीत सेवा कार्यक्रम दोपहर बाद 2:30 बजे तक अनवरत रूप से चला, जिसमें कुल 850 पाउच ठंडे मट्ठे का वितरण किया गया आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कानपुर बंगाली सोशल सोसाइटी के सह-सचिव तुषार गांगुली ने बताया कि इस समय सूर्य देव के तल्ख तेवर और चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है ऐसे में राहगीरों को लू से बचाने और तात्कालिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझती है और समय-समय पर आम जनमानस की मदद के लिए ऐसे पुनीत व लोक-कल्याणकारी कार्यों का आयोजन करती रहती है सह-सचिव ने संस्था की पूर्व सामाजिक गतिविधियों की चर्चा करते हुए बताया कि समाज सेवा की इसी भावना के अंतर्गत विगत वर्ष 21 दिसंबर 2025 को संस्था द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया था उस शिविर के माध्यम से कुल 113 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था जिसे थैलेसीमिया जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से पीड़ित मासूम बच्चों के इलाज हेतु समर्पित किया गया था दोपहर की तीखी धूप में ठंडे मट्ठे का पाउच पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की इस पुनीत सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अमित दास, राजा गुहा, शुभांकर गोस्वामी, उत्पल दास शामिल हुए। इसके साथ ही गुमटी व्यापार मंडल से सुनील टंडन, सुधीर टंडन, मनीष सक्सेना ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई इसके अतिरिक्त असित दास, सुशांत विश्वास, सुशांत चक्रवर्ती, कौशिक चक्रवर्ती, सुदीप मुखर्जी, कुमार गौरव मिश्रा, गौतम सूत्रधर, उत्तम मजूमदार, मालिनी चक्रवर्ती, मौसमी भट्टाचार्य, अमृता चक्रवर्ती, बप्पा एवं सुब्र चक्रवर्ती आदि सदस्यों ने उपस्थित रहकर मट्ठा वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद