विधानसभा अध्यक्ष महाना समेत कई दिग्गज राजनेताओं और मंत्रियों की गरिमामई उपस्थिति में हुआ उद्घाटन
कानपुर-औद्योगिक नगरी कानपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र माल रोड पर सोमवार को पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया के नवीन शोरूम ‘भदौरिया ऑटोमोबाइल्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ आधुनिक तकनीक, बेहतर सेवा और विश्वसनीयता के संकल्प के साथ शुरू हुए इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में किया गया यह नया प्रतिष्ठान माल रोड स्थित ओरिएंट होटल माल रोड के पास खोला गया है, भदौरिया ऑटोमोबाइल्स के इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति और शासन-प्रशासन से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएलसी अरुण पाठक, सांसद रमेश अवस्थी और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया और भदौरिया ऑटोमोबाइल्स के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं प्रतिष्ठान के संचालक रघुनंदन सिंह भदोरिया ने बताया कि ‘भदौरिया ऑटोमोबाइल्स’ का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सिर्फ वाहन बेचना नहीं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य की ओर ले जाना है शोरूम की टैगलाइन “एक नया कदम विश्वास, गुणवत्ता और भविष्य की ओर” इसके इसी विज़न को दर्शाती है उद्घाटन के अवसर पर भदौरिया ऑटोमोबाइल्स के उद्घाटन के अवसर पर रघुनंदन भदोरिया ने कानपुर वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की बदौलत आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं जो कि आज हम कानपुर में दूसरा शोरूम खोल रहे हैं कानपुर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की दुनिया में हम बेहतर सेवा, भरोसेमंद गुणवत्ता और अत्याधुनिक तकनीक का एक नया मानक स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आगे आने वाले भविष्य में भी शहर के अनेक स्थानों में शोरूम खोलने का विचार चल रहा है माल रोड स्थित इस नए आउटलेट पर ग्राहकों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी यहाँ वाहनों की खरीद पर निम्नलिखित विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं आधुनिक ई-स्कूटर पर्यावरण अनुकूल और जेब पर किफायती, बेहतरीन रेंज देने वाले आधुनिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स तकनीकी रूप से उन्नत और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे वाहन, बिक्री के बाद बेहतर और त्वरित सर्विसिंग की सुविधा उद्घाटन के विशेष अवसर पर शुरुआती ग्राहकों के लिए फाइनेंस और बुकिंग पर विशेष छूट समारोह में पहुंचे अतिथियों और विशेषज्ञों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में माल रोड जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र पर ‘भदौरिया ऑटोमोबाइल्स’ का खुलना कानपुर के नागरिकों के लिए पर्यावरण-अनुकूल और किफायती परिवहन चुनने का एक शानदार विकल्प साबित होगा उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम पर नए मॉडल्स को देखने के लिए ऑटोमोबाइल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह भदौरिया, विजय पांडे (पंडित होटल), विक्रम पंडित सहित शहर के अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।