मरी कंपनी पुल के पास मोबाइल झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर-थाना रेलबाजार थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन और 400 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, खपरा मोहाल निवासी पायल सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मरी कंपनी पुल के पास ट्यूशन पढ़ाकर पैदल जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। चेकिंग के दौरान शिव नारायण टंडन सेतु पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान छावनी हॉस्पिटल की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में घटना से संबंधित मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में अच्छे खां निवासी कच्ची बस्ती मजार के पास जीटी रोड और नीरज कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी तिवारी होटल के सामने थाना रेलबाजार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तेज रफ्तार बाइक से राह चलते मोबाइल पर बात कर रहे लोगों को निशाना बनाकर झपट्टा मारते थे। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक सूरज वर्मा व कांस्टेबल रविंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद