कानपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को कानपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के उम्मीदवार आलोक मिश्रा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। शाम चार बजे जरीब चौकी, सिटी क्लब के बीच गुजंन टॉकीज के सामने जीटी रोड में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक, सांसद, मंत्री स्व. शिव लाल वाल्मीकि की पत्नी मुन्नी देवी जी ने फीता काटकर किया। इस दौरान भारी यंख्या में सर्मथकों की भीड़ जुटी रही। कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रत्याशी आलोक मिश्रा को जिताने की अपील की। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच कांग्रेस, सपा और आप सरकार में हुए विकास कार्यों को भी जनता को गिनाने के लिए कहा। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सुरेंद्र मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, कैंट विधानसभा से सपा विधायक मो. हसन रूमी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष संजीव दरियाबादी मौजूद रहे।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मुन्नी देवी वाल्मीकि पत्नी श्री शिवलाल वाल्मीकि पूर्ण सांसद, विधायक, मंत्री अध्यक्षता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नौशाद अलम मंसूरी, अध्यक्ष सहायक कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर फजल महमूद अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी कानपुर अनुज शुक्ला अध्यक्ष आप पार्टी कम से अशोक तिवारी जी, मंत्री की से आरपी कनौजिया जी विधायक हसन रूमी जी, पूर्व विधायक सोहेल अंसारी जी, गुर्जर नारायण मिश्रा जी, सरदार कुलदीप सिंह जी, हाफिज मोहम्मद उमर जी, मदन मोहन शुक्ला जी, करिश्मा ठाकुर जी, सम्राट विकास यादव जी, अमिताभ बाजपेई जी, प्रमोद जायसवाल जी, हाजी सरताज अनवर जी, पार्षद दल के नेता हाजी सोहेल अहमद, फरहान लारी जी पदम मोहन मिश्रा जी संचालन नेक चंद पांडे जी दिलीप शुक्ला जी, लल्लन अवस्थी ने दिया।
कार्यक्रम में मौजूद शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और सपा नगर अध्यक्ष हाजी फसल महमूद ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी समर में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि पिछली हार से सबक लेते हुए हमें इस चुनाव में और मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही कहा कि कांग्रेस के लिए इस बार बहुत अच्छा मौका है। मौजूदा समय में कांग्रेस के बेहतर मौका होने की बात कही और संगठित होकर आलोक मिश्रा को जिताने की अपील की। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस बार हर हाल में कानपुर लोकसभा सीट से आलोक मिश्रा को जिताना है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीजेपी सांसद नाम के लिए सांसद है। समस्याओं की भरमार है। लेकिन सांसदों को समस्या दिखती नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाकरी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना भी बनी है। इस दौरान आर्यनगर विधानसभा के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई, शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, विकास अवस्थी, अखिल गुप्ता, उमेश तिवारी, हरीश गुप्ता, पिंटू कुरेल, यूथ कांग्रेस महासचिव परवेज खां, गोपाल ठाकुर, मदन भाटिया, वार्ड अध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व पार्ड अध्यक्ष शम्भू शंकर शर्मा, वार्ड अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अवस्थी, नीरज पांडे, सुरेश बक्सी, मुकेश बाल्मिकि, मो.आसिफ, राहुल वर्मा, सुनील वर्मा, राजू कश्यप, शिवम वर्मा, राकेश साहू, नितीश त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, बंटी सेंगर, धनीराम पैंथर, रज्जो दीक्षित, रईस आलम, मोनू तिवारी, लक्ष्मी नारायण सोनकर, विनय पांडेय, सम्राट विकास, करिश्मा ठाकुर, शिवम अग्रहरि, नागेंद्र यादव, पप्पू, बलवान सिंह यादव, मियाज अहमद, अजमेरूद्दीन इदरीसी, नदीम जावेद, नीरज पांडे, रवि व हमजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी की जो लड़ाई है वो संविधान बचाने के लिए है। लोगों के पास पैसा नहीं है। अपने बच्चों को पढ़ाने तक के लिए पैसा नहीं है। तब अडानी अंबानी 65 लाख रुपये खर्च करके डांस करा रहे है। इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है।- शहर कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी
पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। इस बार कानपुर की जनता भी कानपुर लोकसभा सीट में बदलाव चाहती है। जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बार अधिक सीट से जीत दर्ज करेंगे- प्रत्याशी आलोक मिश्रा
कानपुर की जनता बदलाव मांग रही है। भाजपा राज नहीं, ये जंगलराज है। अपराधी कम नहीं बढ़ रहे है। लेकिन सरकार क्राइम कम दिखा रही है। इसलिए जनता ने ठान लिया है कि इस बार कानपुर में बदलाव लाना है।- आर्यनगर विधानसभा, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई