कानपुर। Government Railway Police कानपुर सेंट्रल ने चोरी की बड़ी घटनाओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर ट्रांसजेंडर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता के कब्जे से करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया गया है, जिसमें नगदी, सोने-चांदी के जेवर और चोरी के मोबाइल फोन शामिल हैं।
Kanpur Central railway station के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित बरगद के पेड़ के पास चेकिंग के दौरान जीआरपी Rpf
टीम ने रानी उर्फ रेनू उर्फ रामू नागर (32) निवासी हृदयरामपुर, थाना विशुनगढ़, कन्नौज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता प्लेटफॉर्म और आउटर पर धीमी होने वाली ट्रेनों में खिड़की व दरवाजे के पास बैठी महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी और छिनैती करती थी।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के पास से मुकदमा संख्या 155/26 से संबंधित एक लेडीज पर्स बरामद हुआ, जिसमें 2 लाख 12 हजार 609 रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, आधार कार्ड, नोटबुक और भेंट लिफाफे मिले। इसके अलावा अलग-अलग मामलों से जुड़े वीवो और रियलमी कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
जीआरपी के मुताबिक अभियुक्ता के खिलाफ कानपुर सेंट्रल और गाजियाबाद जीआरपी थानों में चोरी, माल बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज की मॉनिटरिंग में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार, उपनिरीक्षक अर्पित तिवारी समेत जीआरपी और आरपीएफ के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाली ट्रांसजेंडर अभियुक्ता गिरफ्तार