हैलेट-कार्डियोलॉजी रोड पर उतरे डीसीपी ट्रैफिक, अवैध पार्किंग और जाम पर चला सख्त एक्शन

कानपुर । शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने गुरुवार को शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण सुगम यातायात योजना के अंतर्गत किया गया।डीसीपी ट्रैफिक ने हैलेट अस्पताल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, गंगा बैराज और गोल चौराहा समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों का दबाव, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा और ऑटो संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।हैलेट अस्पताल और कार्डियोलॉजी मार्ग के आसपास मरीजों और तीमारदारों की अधिक आवाजाही को देखते हुए डीसीपी ने विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने अवैध पार्किंग हटाने, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित स्टॉप चिन्हित करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।इसके साथ ही अस्पताल क्षेत्रों में एम्बुलेंस के निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता देने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद