बच्ची से दरिंदगी और हत्या के आरोपितों के घर चला बुलडोजर जमींदोज हुआ दरिंदों का ठिकाना

कानपुर-कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपितों पर बुलडोजर एक्शन हुआ अवैध घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार और पुलिस बल ने ग्राम समाज की जमीन पर बने भवन व ट्यूबवेल को जमींदोज कर दिया बीती 16 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे 11 वर्षीय बालिका घर से 200 मीटर दूर खेत में बकरी चरा रही थी उसी दौरान पड़ोसी गांव मधवपुरवा निवासी गणेश शंकर बेड़िया का छोटा बेटा शनि बालिका को अगवा कर ले गया था इसके बाद उसने सगे भाइयों कमल व आशीष के साथ मिलकर बालिका संग सामूहिक दुष्कर्म किया था बालिका के चीखने पर तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी फिर शव को खेत में दफना दिया इसके बाद देर रात पिता गणेश शंकर की मदद से 500 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे गेंहू के खेत में शव दफना दिया था बेटी के स्वजनों ने तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली फिर खेत में उसके शव के दफन होने की जानकारी मिली पुलिस को सूचना दी गई और शव को बाहर निकाला गया पुलिस ने घटना के बाद एक एक करके चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं वहीं 48 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शनि को पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था इधर जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपितों के अवैध कब्जों की रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश की गई थी बुधवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल समेत गांव पहुंचे नयाब तहसीलदार राजेश तिवारी, आरआई रामभवन सिंह, लेखपाल कल्पना सिंह ने ग्राम समाज की 13 विश्वा जमीन पर बने ट्यूबवेल समेत घर को बुलडोजर से धराशाही करा दिया। कब्जा मुक्त हुई जमीन को ग्राम प्रधान मुनेश कुमार सुपुर्द कर दिया निर्माण थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के अवैध कब्जों को गिराया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद