किदवई नगर के छात्र श्रेयांश मिश्रा बने नेशनल टॉपर

कानपुर—आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परिणामों में मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है।
आईएससी (12वीं) में विद्यालय के मेधावी छात्र श्रेयांश मिश्रा ने 99.75% अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया और नेशनल टॉपर बने। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा हितेश पाल (साइंस ग्रुप) ने 98.5% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और अभिषेक चतुर्वेदी (साइंस ग्रुप) ने 98.25% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स वर्ग में रूद्र शुक्ला ने 95% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि विशाल वर्मा ने 94% और इरीमत सिंह ने 93.75% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आईसीएसई (10वीं) के परिणामों में भी विद्यालय के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रूद्र प्रताप ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अन्नया तिवारी और श्रेया यादव ने 97.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में ओशन गुप्ता ने 97% अंक के साथ पहला स्थान, प्रथम श्रीवास्तव ने 95.8% के साथ दूसरा स्थान और शिवि गुप्ता ने 93.8% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष विद्यालय के कुल 305 आईएससी और 295 आईसीएसई छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से आईएससी के 73 और आईसीएसई के 61 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वीना साइलस, प्रबंधक यशराज साइलस तथा उपप्रधानाचार्या दीक्षा साइलस ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद