गर्मी से राहत: स्कूल टाइम बदला

कानपुर-उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने जनपद के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
डीएम के निर्देशानुसार, प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों—यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश अग्रिम निर्देशों तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी और लू बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है, इसलिए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। हालांकि, शहर के 81 चिन्हित स्कूलों को इस सामान्य समय सारिणी से अलग रखा गया है। जिला सुरक्षा समिति ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए इन स्कूलों के लिए अलग टाइम स्लॉट निर्धारित किया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बाकी सभी स्कूलों को तय समय का सख्ती से पालन करना होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और शिक्षा विभाग के नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे टीम गठित कर स्कूलों का औचक निरीक्षण कराएं, ताकि आदेश का सही तरीके से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद