अंधी बुजुर्ग मां को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला

बेटा-बहू समेत 10–12 लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप; रेलवे थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कानपुर। थाना रेलबाजार क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक अंधी बुजुर्ग महिला को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीरपुर तल्लवा निवासी
पीड़िता ने बताया कि उसकी मां खुर्शीदा बेगम पूरी तरह से दृष्टिहीन हैं। आरोप है कि सगा भाई राशिद और उसकी पत्नी आए दिन मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर पीड़िता 22 अप्रैल 2026 को अपनी मां को अपने घर ले आई, ताकि उनका इलाज और देखभाल कर सके। तहरीर के अनुसार, उसी रात करीब 9:30 बजे आरोपी राशिद अपने साथियों—सूफियान, रियाज, कल्लू, व पुत्र अब्दुल राशिद निवासी अपने साथ 10–12 अज्ञात लोगों को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। सभी के हाथों में लोहे की रॉड, सरिया, हॉकी और डंडे थे। आरोप है कि घर में घुसते ही उन्होंने “आज बुढ़िया को जान से मार देंगे सारा मामला हल कर देगे हुए हमला बोल दिया। हमले में पीड़िता, उसकी मां खुर्शीदा बेगम, छोटा भाई इमरान, छोटी बहन शबा और पत्नी असरार नाबालिग बच्ची इकरा को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान महिलाओं के कपड़े फाड़े और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने और नाबालिग को उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में मां और भाई के बेहोश होने की भी जानकारी दी गई है। थाना रेलबाजार प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद