नारी शक्ति वंदन से लोकतंत्र होगा मजबूत : बृजेश पाठक

कानपुर—उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को अल्प प्रवास पर कानपुर पहुंचे, जहां सीएसए हेलीपैड पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ‘भारत माता की जय’ और पार्टी के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
स्वागत के बाद उप मुख्यमंत्री टाउन हॉल में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ समर्थन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां बड़ी संख्या में पहुंची मातृशक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।
उन्होंने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के साथ-साथ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक समावेशी और मजबूत बनाएगा। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का परिणाम है।”
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार की इस पहल की सराहना की और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया, बॉबी पाठक, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद