अंबेडकर जयंती पर भव्य गोष्ठी, महाना ने दिया समानता का संदेश

कानपुर—महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 41, सकरापुर स्थित अमृत रिजॉर्ट (जरौली) में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य विधानसभा स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
जनसमूह को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन केवल एक व्यक्ति की गाथा नहीं, बल्कि संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का जीवंत संदेश है। उन्होंने कहा, “भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का समावेश है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर बीडी राय, ज्ञानू अवस्थी, कैलाश पांडे, पवन दीक्षित, वीरेंद्र दिवाकर, विपिन शर्मा, सुनील तिवारी, नरेश कठेरिया, धीरेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद