कानपुर नगर। शहर के चर्चित किडनी कांड में फरार चल रहे मुख्य सरगना डॉक्टर अली ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ने कमिश्नरेट पुलिस को चकमा देते हुए सीधे अदालत में आत्मसमर्पण कर सबको चौंका दिया।
लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर था। अचानक कोर्ट में पेश होकर सरेंडर करने से पुलिस भी सतर्क हो गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। डॉक्टर अली को इस पूरे किडनी कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है और उससे पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
किडनी कांड का मास्टरमाइंड कोर्ट में सरेंडर