तेज रफ्तार का कहर—भौती हाईवे पर ट्रकों की भीषण टक्कर

कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौती नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के चलते दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पीछे से टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक आगे जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात ठप हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पनकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे घायल चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक को बाहर निकालना बेहद मुश्किल था। काफी मशक्कत के बाद लोहे की चादरों को काटकर उसे बाहर निकाला गया।
घायल चालक को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर बहाल कराया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद