: बन्नो साहिब में बैसाखी समागम 13-14 अप्रैल

कानपुर के गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब जी में खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व के अवसर पर 13 व 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय भव्य गुरुमत समागम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित इस समागम में अमृतसर से आए प्रसिद्ध रागी जत्थे और विद्वान संगत को गुरुबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों के माध्यम से निहाल करेंगे। इनमें ज्ञानी हरमित्तर सिंह (मुख्य कथावाचक), हरदीप सिंह व सरबजीत सिंह (हजूरी रागी, दरबार साहिब अमृतसर) प्रमुख रूप से शामिल हैं, जो दोनों दिन सुबह-शाम के दीवानों में भाग लेंगे।
13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ‘अमृत संचार’ का आयोजन होगा, जिसे अमृतसर से आए पंज प्यारों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। अमृत पान करने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क ककार भी प्रदान किए जाएंगे।
14 अप्रैल, बैसाखी के मुख्य दिन सुबह 10 बजे से ऐतिहासिक आदि बीड़ भाई बन्नो साहिब के दर्शन संगत के लिए खोले जाएंगे, वहीं दोपहर 12 बजे से गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
समागम का एक विशेष आकर्षण शहर के तीन नवचयनित चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्रों का सम्मान भी रहेगा, जिन्होंने कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज का नाम रोशन किया है।
प्रेसवार्ता में प्रधान सुरेन्द्रजीत सिंह, अजीत सिंह भाटिया सहित कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद