जनसुनवाई कैंप में 52 शिकायतें, मौके पर 12 का निस्तारण

कानपुर:
शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन अब वार्डों और क्षेत्रों में पहुंचकर जनसुनवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में फूलबाग स्थित नानाराव पार्किंग (श्याम महोत्सव स्थल के पास) में जोन-1 का वृहद जनसुनवाई कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में नगर निगम, जलकल, स्वास्थ्य विभाग, केस्को, समाज कल्याण और डूडा विभाग के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे, जिससे लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आई। कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 40 शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड बनवाने आए लोगों को सबसे अधिक राहत मिली। 11 आवेदनों का तुरंत निस्तारण कर संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं नानाराव पार्क में खराब पड़े समर्सिबल पंप की शिकायत पर महापौर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे मौके पर ही ठीक करवा दिया।
शेष शिकायतें मुख्य रूप से कूड़ा उठान, साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई और खराब स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी रहीं। महापौर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, पार्षद यशपाल सिंह, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ‘मोनू’, आदर्श गुप्ता, आकर्ष बाजपेयी, मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, जीएम जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आर.के. निरंजन, जोनल अधिकारी विद्या सागर यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह एवं अधिशाषी अभियंता (जलकल) राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद