योग साधना से गूँजा शांति संदेश

कानपुर:
विश्व शांति की स्थापना और बढ़ती नकारात्मकता के शमन के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, नवीन नगर सेंटर के तत्वावधान में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित तथा कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्वर्गीय डॉ. सर्वज्ञ सिंह कटियार के निवास पर संपन्न हुआ।
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, ब्रह्माकुमारी संस्थान के भाई-बहनों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से परमात्मा शिव से योग साधना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वर्गीय कटियार के ज्येष्ठ पुत्र वीके रितेश ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए नवीन नगर सेंटर की प्रभारी वीके अर्चना दीदी ने कहा कि विश्व शांति की शुरुआत व्यक्ति की आंतरिक शांति से होती है। जब मनुष्य व्यर्थ संकल्पों को त्यागकर परमात्मा से जुड़ता है, तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा पूरे वातावरण को प्रभावित करती है।
इस योग सत्र में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से बीएल गुलाबिया (अध्यक्ष, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन), सुनील सुमन (अध्यक्ष, संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल संस्थान) सहित वीके राजेन्द्र, रघुवीर सिंह कटियार, वीके चन्द्रहास सिंह चौहान, वीके जयवीर सिंह, वीके रमेश दुबे, राम सेवक और वीरेंद्र सिंह वर्मा उपस्थित रहे।
महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिनमें वीके स्वर्णलता, वीके निधि, अल्का, मधू, अमिता, अनुपमा, प्रियंका, ममता और सुनीता प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में राजयोग अपनाने का संकल्प लिया, ताकि एक शांत, सकारात्मक और स्वर्णिम समाज का निर्माण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद