कानपुर में अखिलेश का भाजपा पर हमला

कानपुर:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और चुनावी अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर केवल “कमीशनखोरी” हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अपने पूर्व सुरक्षा कर्मी स्वर्गीय लाला पहलवान को श्रद्धांजलि देने कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वोट बैंक को प्रभावित करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने हर स्तर पर “पीडीए प्रहरी” तैनात किए हैं, ताकि वोटों में कोई हेरफेर न हो सके।
कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कानपुर के चर्चित ‘किडनी कांड’ का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अब स्वास्थ्य विभाग में “किडनी भाई” जैसे मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार पर भी चिंता जताई।
कानपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि कानपुर मेट्रो और पनकी पावर हाउस समाजवादी सरकार की देन हैं। ऐतिहासिक लाल इमली मिल की बदहाली पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर इसे फिर से चालू कराया जाएगा और शहर की औद्योगिक पहचान को बहाल किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निष्पक्ष माहौल में वहां सत्तारूढ़ दल को बढ़त मिलेगी।
सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब निर्माण में भ्रष्टाचार होगा, तो सड़कों और इमारतों की गुणवत्ता प्रभावित होना तय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं शुरू होने से पहले ही विफल साबित हो रही हैं।
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद