फूलबाग आग कांड: 32 परिवारों के हक में व्यापार मंडल, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

कानपुर-कानपुर के फूलबाग मंडी में हुए भीषण अग्निकांड ने कई व्यापारियों के सपनों को राख कर दिया है इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने पीड़ितों के आंसू पोंछने और उन्हें उचित न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को कम से कम 2 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा दिलाने के लिए निर्णायक आंदोलन किया जाएगा बैठक के दौरान सामने आया कि इस अग्निकांड से कुल 32 परिवार पूरी तरह सड़क पर आ गए हैं वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी चंद घंटों में खाक हो गई सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि पीड़ितों की स्थिति अत्यंत दयनीय है कई दुकानदारों का घर भी दुकानों में ही था, उनके पास अब पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं किसी बुजुर्ग मां ने बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी थी, तो किसी को बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए रकम जुटानी थी, जो अब राख का ढेर बन चुकी है व्यापार मंडल ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताते हुए भविष्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है सिद्धार्थ काशीवार ने कहा, “हम पिछले दो दिनों से पीड़ितों के साथ खड़े हैं यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक प्रत्येक पीड़ित को सम्मानजनक मुआवजा नहीं मिल जाता।” संगठन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है कि मुआवजे की मांग को लेकर कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री आनंद गुप्ता, नरेश कठेरिया, अजय प्रकाश तिवारी, अजय श्रीवास्तव ‘शीलू’, जितेंद्र गिरि, दिलीप सिंह, राम शंकर राय, विनोद अवस्थी, प्रीति सोनकर सहित सभी 32 पीड़ित परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद