बस को बचाने में कंटेनर की भीषण टक्कर, चालक फंसा—गंभीर हालत में हैलट रेफर, बस चालक फरार

कानपुर देहात के रसधान थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने चल रही शताब्दी बस को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक श्यामू केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल श्यामू पुखरायां के हरदुआ गांव का रहने वाला है और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उसके चार छोटे बच्चे हैं, जिससे हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि, हैलट में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा कंटेनर संतुलन खो बैठा। फिलहाल पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद