ओंकारेश्वर मंदिर में भागवत कथा, उमड़ा जनसैलाब

कानपुर। फेथफुलगंज गंज कैंट स्थित बाबा ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा एवं राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं।
आयोजन की शुरुआत 3 व 4 अप्रैल को कलश यात्रा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुई, जिसके बाद 5 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा के दौरान प्रवचन करते हुए महाराज जी ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य भगवान की भक्ति और सत्संग के माध्यम से आत्मा का कल्याण करना है।उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे दौड़ रहे हैं, लेकिन सच्चा सुख केवल प्रभु स्मरण और धर्म के मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है। महाराज जी ने श्रीमद् भागवत और राम कथा के प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा, सत्य और प्रेम का संदेश देते हुए लोगों से अपने जीवन में सदाचार अपनाने का आह्वान किया।कथा में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आदर्शों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा भाव को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही युवाओं से नशे और बुरी संगत से दूर रहने तथा माता-पिता का सम्मान करने की अपील की।आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 12 अप्रैल को हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।इस आयोजन के मुख्य आयोजक श्री कपिलाचार्य जी महाराज हैं, जबकि कथा प्रवक्ता के रूप में श्री वृंदावन धाम के प्रशांत भूषण जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद