कानपुर-रेलवे स्टेशन पर अपनों से बिछड़कर भटक रहे बच्चों और व्यक्तियों की घर वापसी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर मिला, जिसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया जानकारी के अनुसार, सोमवार को जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक किशोर पर पड़ी जो काफी परेशान और डरा हुआ दिख रहा था पूछ-ताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू (बदला हुआ नाम) बताया किशोर लखनऊ के चिनहट इलाके का रहने वाला है और यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया था पुलिस ने किशोर को थाने के हेल्प डेस्क पर बैठाकर तुरंत उसके परिजनों से संपर्क किया सूचना मिलते ही किशोर के भाई प्रवीण और बहन शिवानी कुमारी कानपुर पहुंचे कानूनी कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बालक को उसके भाई-बहन के सुपुर्द कर दिया अपने खोए हुए भाई को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने जीआरपी पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की इस नेक कार्य को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव व अभिषेक शुक्ला, मुख्य आरक्षी शिव सिंह, हरिपाल सिंह, वैश खान, विपिन यादव, आरक्षी सत्येन्द्र सिंह, सूर्यकान्त यादव, कैलाश कुमार की रही अहम भूमिका, जीआरपी पुलिस ने संदेश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवार से मिलाना हमारी प्राथमिकता है ऑपरेशन मुस्कान’ के माध्यम से हम लगातार ऐसे प्रयासों में जुटे हैं
जीआरपी की मुस्तैदी से मिला बिछड़ा नाबालिग