मिशन शक्ति: महिलाओं को सुरक्षा जागरूकता

कानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर में #मिशन_शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 की जानकारी प्रदान की गई तथा UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध जनसुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद