कानपुर-शहर के कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध और मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर गोल्ड हॉस्पिटल को सील कर दिया, जबकि कई अन्य अस्पतालों को नोटिस थमाते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है, स्वास्थ्य विभाग की टीम जब कल्याणपुर स्थित गोल्ड हॉस्पिटल पहुंची, तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं अस्पताल प्रशासन न तो जरूरी दस्तावेज दिखा सका और न ही वहां मानकों के अनुरूप सुविधाएं मौजूद थीं मरीजों की जान से खिलवाड़ और घोर लापरवाही पाए जाने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका टीम ने MJ हॉस्पिटल में भी औचक छापेमारी की। जांच के दौरान वहां भारी खामियां मिलीं, जिस पर विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही, चंद्रा हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है सूत्रों के मुताबिक, विभाग इन अस्पतालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की तैयारी में है जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि कई अस्पताल कार्रवाई से बचने के लिए बार-बार अपना नाम बदल लेते हैं स्वास्थ्य विभाग ने अब ऐसे शातिर अस्पताल संचालकों की एक विस्तृत लिस्ट तैयार की है स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
अधिकारियों का पक्ष “कल्याणपुर क्षेत्र से लगातार मानक विहीन अस्पतालों और इलाज में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है जो भी अस्पताल बिना पंजीकरण या मानकों के विपरीत चलते पाए जाएंगे, उन्हें बंद कराया जाएगा हमारी प्राथमिकता जनता को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है कार्यवाही के दौरान गोल्ड हॉस्पिटल को पूरी तरह बंद किया गया, MJ हॉस्पिटल में गहन जांच और नोटिस जारी, चंद्रा हॉस्पिटल समेत कई अन्य संस्थान रडार पर नाम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों की सूची तैयार।
कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: गोल्ड हॉस्पिटल सील, कई अस्पताल रडार पर