छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर पुलिस की सतर्कता से महाराजपुर थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगाराम उर्फ कपूरे यादव (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी हाथीगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश कुमार, चौकी प्रभारी सरसौल सादाब खान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
कानपुर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद