कानपुर सेंट्रल से अगवा बच्ची सकुशल बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अगवा की गई 9 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लवकुश उर्फ ‘लकी’ शर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 28 मार्च 2026 की है, जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर लिफ्ट के पास से बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत विशेष टीमों का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली, झांसी, लखनऊ और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में पानी की टंकी के पीछे बने एक कमरे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को खाना खिलाने और पैसे दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाया और उसे नबीपुर ले गया था। पुलिस की सक्रियता बढ़ती देख वह बच्ची को छोड़कर छिप गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अर्पित तिवारी, मोहित कुमार सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी कानपुर अधिकारियों ने टीम के त्वरित और प्रभावी कार्य की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद