पुलिस का बड़ा वार: 9.238 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास करता था सप्लाई

कानपुर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कर्नलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 9.238 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों, खासकर स्कूल और कॉलेजों के आसपास नशे की सप्लाई करता था। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज व प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
उप निरीक्षक पवन कुमार अपनी टीम—उप निरीक्षक रिंकू कुमार, सुरेश चन्द्र शर्मा, हर्षित शर्मा, अवनीश कुमार पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल सुशील कुमार—के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने एक्सल रोड मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक सफेद झोले और लाल रंग के पिठ्ठू बैग में रखा कुल 9.238 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोलू उर्फ शाहिद (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शादिक अली, निवासी बाकरगंज बाबूपुरवा, थाना बाबूपुरवा, कानपुर नगर बताया। आरोपी ने कबूल किया कि वह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूम-घूमकर विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों के आसपास गांजा बेचता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस मामले में थाना कर्नलगंज पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
कर्नलगंज पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है—नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है, अब स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशा बेचने वालों की खैर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद