कानपुर। शहर के बड़ा चौराहा स्थित प्रतिष्ठित Crysta IVF Fertility Centre ने अपने सफल तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तृतीय वर्षगांठ समारोह का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम गरिमा, उत्साह और भावनात्मक पलों से भरपूर रहा, जिसमें चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों, गणमान्य नागरिकों और अनेक दंपतियों ने सहभागिता की।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता Gaurav Khanna उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और क्रिस्टा आईवीएफ एवं रेडक्लिफ के संस्थापक धीरज जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस आयोजन का सबसे भावुक और विशेष आकर्षण वे दंपति रहे, जिन्होंने क्रिस्टा आईवीएफ की सहायता से संतान सुख प्राप्त किया। संस्था द्वारा उनके सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सफल दंपतियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, वर्तमान में उपचाराधीन गर्भवती महिलाओं को भी उनके सुखद भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति गुप्ता ने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में आईवीएफ तकनीक उन दंपतियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है, जो प्राकृतिक रूप से माता-पिता बनने में असमर्थ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक लैब सुविधाओं और विशेषज्ञता के माध्यम से क्रिस्टा आईवीएफ हजारों परिवारों की सूनी गोद भरने का कार्य कर रहा है।
मुख्य अतिथि Gaurav Khanna ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निसंतान दंपतियों के जीवन में खुशियां लाना सबसे बड़ा और पुनीत कार्य है। उन्होंने क्रिस्टा आईवीएफ की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
संस्थापक धीरज जैन ने बताया कि Crysta IVF Fertility Centre आज दिल्ली, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और पटना सहित देश के कई प्रमुख शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और लगातार अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में सह-संस्थापक डॉ. नीता जैन ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर सभी को शुभकामनाएं दीं और संस्था की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और चिकित्सा
सपनों को मिला संतान का साकार रूप, क्रिस्टा IVF ने मनाई तीसरी वर्षगांठ