PM ने सांसद के सपरिवार बुलाकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली/कानपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कानपुर के सांसद Ramesh Awasthi को सपरिवार लोकसभा स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित कर आत्मीय मुलाकात की। प्रधानमंत्री पूर्व में पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, जिसके बाद उन्होंने विशेष रूप से नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए यह आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सांसद के पुत्र सचिन अवस्थी एवं उनकी पत्नी नूपुर को वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
भेंट के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कानपुर में चल रही एवं स्वीकृत विकास परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री को शहर की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और “विकसित भारत” के संकल्प में कानपुर की जनता भी सक्रिय भागीदारी कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कानपुर में आधारभूत संरचना, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें सांसद के पुत्र शुभम अवस्थी एवं पुत्री डॉ. प्रियम अवस्थी शामिल रहीं। पूरा कार्यक्रम आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।अंत में सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह, आशीर्वाद एवं कानपुर के प्रति विशेष ध्यान के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद