ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा

कानपुर। साउथ ज़ोन के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे ऑटो ने सड़क किनारे जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। स्थानीय पार्षद ने क्षेत्र में कुछ किन्नर समूहों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अक्सर शराब के नशे में हुड़दंग करते हैं और लोगों से अभद्रता करते हैं। साथ ही ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली के भी आरोप लगाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर समय रहते रोक न लगने के कारण यह घटना हुई। सूचना पर गोविंदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो में सवार 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद