अकादमी की वेबसाइट लॉन्च

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी हरिदास संगीत नाट्य अकादमी ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विधिवत रूप से वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस पहल के साथ अब अकादमी की गतिविधियां वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। वेबसाइट के लोकार्पण अवसर पर कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि स्वामी हरिदास संगीत नाट्य अकादमी भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का एक प्रमुख केंद्र है। नई वेबसाइट के शुरू होने से अकादमी की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी अब अधिक पारदर्शी और सहज रूप में उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल वर्तमान छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि दूर-दराज के कला प्रेमी भी इस संस्थान से आसानी से जुड़ सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेंडर और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे अकादमी और आमजन के बीच संवाद और भी मजबूत होगा तथा संस्थान की पहुंच व्यापक स्तर पर बढ़ेगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य और कला जगत से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर बृष्टि मित्रा (डीन एकेडमिक), प्रोफेसर राजेश कुमार द्विवेदी (सीडीसी), राकेश कुमार मिश्रा (कुलसचिव), डॉ. राजकुमार त्रिपाठी (निदेशक), डॉ. रश्मि गोरे (विभागाध्यक्ष), अमित तिवारी एवं आशीष (थियेटर समन्वयक) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. सुन्दर जी, तुषार जी, डॉ. देवानंद पाठक और विजय जी सहित अनेक शिक्षकों एवं कला प्रेमियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में अकादमी परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि यह वेबसाइट अकादमी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी, जिससे अकादमी की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी और सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद