गंगा टास्क फोर्स का जागरूकता अभियान

कानपुर। गंगा टास्क फोर्स ने ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे के उपलक्ष्य में नरवल स्थित आनंदा स्कूल ऑफ नर्सिंग में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और कचरे के पुनर्चक्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की डायरेक्टर नीलम पांडे तथा वी ववाउ संस्था की संस्थापक वैष्णवी दीक्षित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि गंगा टास्क फोर्स की 137 सी ई टी एफ बटालियन, 39 गोरखा राइफल, पिछले सात वर्षों से गंगा स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, घाटों की निगरानी और जनजागरूकता जैसे कार्य लगातार करती आ रही है।
कार्यक्रम के दौरान सूबेदार रणबीर सिंह ने विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे हर वर्ष 18 मार्च को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को घरों से निकलने वाले कचरे—जैसे प्लास्टिक, कागज, कपड़ा, धातु और कांच—के पुनर्चक्रण के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि यदि इन अपशिष्ट पदार्थों को फेंकने के बजाय पुनः उपयोग या रीसाइक्लिंग किया जाए, तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है और पृथ्वी को वर्तमान एवं भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में गंगा टास्क फोर्स के जवानों, स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों, वी ववाउ संस्था की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर पर्यावरण स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग हरित अभियान से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद