वीडियो कॉल के बाद रेलवे ट्रैक पर कूदकर व्यक्ति ने दी जान

कानपुर। कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां गुजैनी थाना क्षेत्र के रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव चौकी इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने घटना से कुछ देर पहले अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। कॉल समाप्त होने के कुछ समय बाद ही वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और चलती ट्रेन के सामने कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद