WhatsApp से घर बैठे बुक करें गैस सिलेंडर

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब मोबाइल से ही आसानी से सिलेंडर बुक किया जा सकता है। उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के नंबर पर WhatsApp, मिस्ड कॉल या SMS के जरिए घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं।
Indian Oil Corporation के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 75888 88824 पर ‘REFILL’ लिखकर WhatsApp भेज सकते हैं या 84549 55555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। वहीं Hindustan Petroleum (HP गैस) के ग्राहक 92222 01122 नंबर सेव कर ‘Hi’ भेजकर बुकिंग शुरू कर सकते हैं या 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
इसी तरह Bharat Petroleum (भारत गैस) के उपभोक्ता 1800224344 नंबर पर ‘Hi’ भेजकर WhatsApp से बुकिंग कर सकते हैं, जबकि IVRS के जरिए 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करके भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि जैसे ही उनका बुकिंग कोटा खुले, तुरंत ऑनलाइन बुकिंग कर दें। ऑनलाइन बुकिंग करने पर बुकिंग रेफरेंस नंबर तुरंत मिल जाता है, जिससे डिलीवरी की जानकारी आसानी से ट्रैक की जा सकती है। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड नहीं है, तो उसे पहले अपडेट कराना जरूरी होगा, तभी इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद