14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक

कानपुर। जनपद न्यायालय परिसर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर न्यायिक, प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव Sudesh Kumari ने बताया कि जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष Anmol Pal के निर्देश पर बैठक अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी Rashmi Singh की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। इसके तहत बैंक वसूली, किरायेदारी, मोबाइल व केबल नेटवर्क से जुड़े विवाद, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों के मामले, दीवानी व पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस, जनोपयोगी सेवाओं, वाणिज्य कर, राजस्व, चकबंदी, श्रम वाद, चालानी वाद तथा शामनीय प्रकृति के फौजदारी मामलों को चिन्हित किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित पक्षकारों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने मामलों का निस्तारण कराएं, जिससे समय व धन दोनों की बचत हो सके। बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों व बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद