गैस संकट से हाहाकार, लाइन में युवती बेहोश

कानपुर। गुजैनी स्थित चंदेल गैस एजेंसी पर मंगलवार को एलपीजी संकट का गंभीर नजारा देखने को मिला। गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों से कतार में खड़ी एक युवती राधा अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई। युवती के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।
कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले करीब 15 दिनों से गैस बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर के लिए रोज एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि उनके घरों में डेढ़ महीने से गैस नहीं पहुंची है, जिससे खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी का फोन भी अक्सर नहीं उठता। मजबूरी में जब लोग एजेंसी पहुंचते हैं तो उन्हें लंबी कतार में लगा दिया जाता है, लेकिन कई घंटे इंतजार करने के बाद स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद